Search

 
 
 

सीएम हेमंत ने बसंत सोरेन को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने छोटे भाई और दुमका विधानसभा के विधायक बसंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए बसंत सोरेन के स्वस्थ और लंबी आयु की कामना की.
 

Ranchi :   मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने छोटे भाई और दुमका विधानसभा के विधायक बसंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए बसंत सोरेन के स्वस्थ और लंबी आयु की कामना की. 

 

भाई के नाम भावनात्मक संदेश

हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज के इस पावन अवसर पर हमारे पूज्यनीय बाबा दिशोम गुरुजी भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श और विचार हमेशा हमें मार्गदर्शन करते रहेंगे. उन्होंने मरांग बुरु से बसंत सोरेन के लिए स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की.

 

झालक रहा परिवारिक प्रेम

हेमंत सोरेन के पोस्ट से उनके परिवारिक प्रेम और भाई के प्रति स्नेह का पता चल रहा है. बसंत सोरेन के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं दोनों भाइयों के बीच के गहरे संबंधों को दर्शाती है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही