Search

 
 
 

तमिलनाडु में झारखंड की दो युवतियों को बंधक बनाने मामले में CM हेमंत ने लिया संज्ञान

झारखंड के पोटका प्रखंड के बायंगबिल गांव की दो युवतियों को तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले स्थित एक फैक्ट्री में बंधक बनाकर रखने के मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया. इस पर सीएम ने झारखंड पुलिस से कहा कि इस मामले में अविलंब संज्ञान लें.
 

Ranchi : झारखंड के पोटका प्रखंड के बायंगबिल गांव की दो युवतियों को तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले स्थित एक फैक्ट्री में बंधक बनाकर रखने के मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया. इस पर सीएम ने झारखंड पुलिस से कहा कि इस मामले में अविलंब संज्ञान लें.

 

साथ ही झारखंड के माइग्रेंट सेल को मामले में पुलिस के सहयोग से बच्चियों के सकुशल वापसी एवं उनके पुनर्वास हेतु हर जरूरी कदम उठाने का भी निर्देश दिया है.

 

बताते चलें कि इस मामले की जानकारी मिलने पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए युवतियों को सुरक्षित वापस लाने की मांग की. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि यह मामला गंभीर है और दोनों युवतियों की सुरक्षा और वापसी के लिए राज्य सरकार को तत्काल कदम उठाना चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही