Search

 
 
 

CM हेमंत 20 को जाएंगे गिरिडीह, ‘बाहा बोंगा समारोह’ में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीएम आवास में मुलाकात की. उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को आगामी 20 फरवरी को गिरिडीह में आयोजित होने वाले ‘मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026 समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.
 

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीएम आवास में मुलाकात की. उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को आगामी 20 फरवरी को गिरिडीह में आयोजित होने वाले ‘मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026 समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

 

मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने समारोह की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियां तथा कार्यक्रम के सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व की जानकारी मुख्यमंत्री को दी. उन्होंने बताया कि यह आयोजन आदिवासी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल होंगे. 

 


मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी. सीएम ने गिरिडीह जिलावासियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं. मुख्यमंत्री ने प्रशासन को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही