Search

 
 
 

सीएम हेमंत की बिहार में इंट्री, वोटर अधिकार यात्रा में करेंगे शिरकत

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की भी बिहार में इंट्री हो गई है. वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे. सीएम के पटना पहुंचने पर राज्य सरकार के मंत्री दीपक बिरूआ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि जोहार बिहार....मुख्यमंत्री का बिहार दौरा एक नए दौर की शुरुआत करेगा. समस्त बिहार वासियों को झारखंडी जोहार.
 

Ranchi : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की भी बिहार में इंट्री हो गई है. वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे. 

 

पटना में वोटर अधिकार यात्रा LIVE 

 

 

सीएम के पटना पहुंचने पर राज्य सरकार के मंत्री दीपक बिरूआ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि जोहार बिहार....मुख्यमंत्री का बिहार दौरा एक नए दौर की शुरुआत करेगा. समस्त बिहार वासियों को झारखंडी जोहार. 

 

 

सीएम हेमंत का यात्रा में शामिल होने कई मायनों में अहम  

सीएम हेमंत सोरेन का वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होना कई मायनों में अहम है. यह यात्रा विपक्षी एकता के ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखी जा रही है, जिसमें हेमंत सोरेन की उपस्थिति इंडि गठबंधन की मजबूती का संकेत देगी.

 

सीएम हेमंत की उपस्थिति न केवल गठबंधन की मजबूती का संकेत है, बल्कि बिहार में आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक मतदाताओं को साधने की एक बड़ी राजनीतिक रणनीति भी मानी जा रही है. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों की रणनीति को भी एक धार देगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही