Search

 
 
 

राज्य स्थापना दिवस समारोह के लिए सीएम ने राज्यपाल को दिया न्योता

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को राजभवन में सीएम हेमंत सोरेन ने शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 15 नवंबर को मोरहाबादी में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्थापना दिवस समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु सादर आमंत्रण दिया.
 

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को राजभवन में सीएम हेमंत सोरेन ने शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 15 नवंबर को मोरहाबादी में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्थापना दिवस समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु सादर आमंत्रण दिया. 

 

मुख्यमंत्री ने झारखंड विधानसभा द्वारा पारित “झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया. भेंट वार्ता के दौरान राज्य के समग्र विकास, निवेश संवर्धन, औद्योगिक विस्तार तथा जनहित से संबंधित अन्य विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही