Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश में वैक्सीनेशन कार्य जारी, CM ममता बनर्जी और केसीआर ने नहीं ली है एक भी डोज

 सभी राज्यों के सीएम ने कोरोना वैक्सीन ले ली है. ममता बनर्जी ने तर्क दिया था कि दोनों टीकों की सुरक्षा और प्रभाव की पुष्टि करने से पहले पर्याप्त वैज्ञानिक राय प्राप्त की जानी चाहिए.

 

NewDelhi : देश में कोरोना के कहर के बीच सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों में वैक्सीनेशन कार्य जारी है. सभी राज्यों के सीएम ने भी कोरोना का टीका ले लिया है. द प्रिंट वेबसाइट की खबर के अनुसार दो मुख्यमंत्रियों को छोड़कर सभी राज्यों के सीएम ने कोरोना वैक्सीन ले ली है. लेकिन पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने अब तक कोरोना वैक्सीन नहीं ली है.

इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/unemployment-rate-country-is-around-11-percent-unemployment-rate-jharkhand-is-more-than-16-and-a-half-percent/69312/">कोरोना

के साथ चिंता: देश की बेरोजगारी दर 10.8 प्रतिशत और झारखंड की बेरोजगारी दर 16.5 प्रतिशत

क्या वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव हो सकता है?

पश्चिम बंगाल की जनता को मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने की सबसे पहले घोषणा करने वाली ममता बनर्जी ने अब तक स्वयं वैक्सीन नहीं ली है. खबरों के अनुसार 11 जनवरी को प्रधानमंत्री के साथ एक बैठक में, ममता बनर्जी ने तर्क दिया था कि दोनों टीकों की सुरक्षा और प्रभाव की पुष्टि करने से पहले पर्याप्त वैज्ञानिक राय प्राप्त की जानी चाहिए. उनका सवाल था कि क्या वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव हो सकता है? इसे भी साफ किया जाये. ऐसे में खबर आयी है कि देश में पिछले पांच महीनों से जारी टीकाकरण अभियान के बाद भी ममता बनर्जी ने अबतक वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली है.

तेलंगाना की बात करें तो सीएम के चंद्रशेखर राव 19 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाये गये थे. मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार उससे पहले उन्होंने वैक्सीन नहीं ली थी. विपक्षी दल भाजपा ज्वारा इस कारण उनकी आलोचना भी होती रही है. भाजपा ने के चंद्रशेखर राव पर टीकाकरण अभियान को लेकर गंभीर नहीं होने का भी आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें : एंटीगुआ">https://lagatar.in/mehul-choksi-fleeing-antigua-to-cuba-caught-in-dominica/70233/">एंटीगुआ

से क्यूबा भाग रहा मेहुल चोकसी डोमिनिका में पकड़ा गया, भारत लाया जा सकता है!

देश के सभी राज्य कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं

जान लें कि  देश के सभी राज्य कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं. पश्चिम बंगाल में एक दिन में कोविड-19 के 16,225 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,18,203 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, 153 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14,827 हो गयी  है.  बता दें  कि गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 18,85,805 वैक्सीन लगाई गयी, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,26,95,874 हो गया है.  देश में अभी 24,19,907 लोगों का इलाज चल रहा है

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही