Search

 
 
 

मुंह से लिखकर 93.8फीसदी अंक लाने वाले फैजानुल्लाह से मिले सीएम

मुख्यमंत्री ने छात्र की मेहनत, हौसले और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना की. उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि फैजानुल्लाह की सफलता समावेशी शिक्षा और दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा का प्रेरणादायक उदाहरण है. इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री और विधायक भी उपस्थित थे.
 

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा में गोड्डा के दिव्यांग छात्र मोहम्मद फैजानुल्लाह ने मुलाकात की. सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित फैजानुल्लाह दांतों से पेन पकड़कर मुंह के सहारे लिखते हैं. उन्होंने जैक मैट्रिक परीक्षा-2026 में इसी तरह परीक्षा देकर 93.8 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं.


फैजानुल्लाह का नामांकन गोड्डा के यूएचएस शिवाजीनगर में था. उनकी पढ़ाई झारखंड सरकार की समावेशी शिक्षा व्यवस्था के तहत होम बेस्ड एजुकेशन (HBE) के माध्यम से हुई है.

इसे भी पढ़ें - 


मुख्यमंत्री ने छात्र की मेहनत, हौसले और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना की. उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि फैजानुल्लाह की सफलता समावेशी शिक्षा और दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा का प्रेरणादायक उदाहरण है. इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री और विधायक भी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही