Ranchi: झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिलेगा. हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा. इससे सुबह और रात में ठंड का एहसास ज्यादा होगा, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना बना रहेगा.
रांची में 11 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान
राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी सुबह कोहरा और कुहासा छाए रहने का अनुमान है. 26 और 27 नवंबर को रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 28 नवंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रह सकता है. वहीं 29 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री, जबकि 30 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें -
सुबह कोहरा, दिन में साफ रहेगा आसमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद समेत अन्य जिलों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति रह सकती है. दक्षिणी झारखंड, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

