Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. केंद्र सरकार ने इस संबंध में 26 नवंबर 2026 को अधिसूचना जारी कर दी है.
इसे भी पढ़ें...
28 नवंबर से संभालेंगे कार्यभार
भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय, न्याय विभाग (अपॉइंटमेंट डिवीजन) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जस्टिस प्रसाद को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद का कार्यभार संभालने के लिए नियुक्त किया है. वे 28.11.2026 से कार्यवाहक चीफ जस्टिस का पदभार ग्रहण करेंगे.
यह नियुक्ति मौजूदा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक के 27.11.2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद इससे पहले भी दो बार झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस रह चुके हैं.

