Search

 
 
 

करोड़ों खर्च के बाद भी हरमू नदी में गिर रहा नालों का गंदा पानी, कचरे का अंबार

Ranchi News: हरमू नदी के किनारे दोनों ओर पत्थर बिछाए गए है. जिसपर नगर निगम की ओर पेंट कराया गया है, ताकि वहां से गुजरने वाले वाहनों को सुंदर नजारा दिख सके. वहीं इसके कुछ कदम दूर खटाल है. जिससे निकलने वाला गंदा पानी नदी में जा रहा है.
 
बदहाल हरमू नदी

Ranchi News: नगर निगम क्षेत्र के हरमू नदी आज भी बेहाल स्थिति से गुजर रही है. इसी नदी के ऊपर बने पुल से होते हुए प्रत्येक दिन वीआईपी लोगों का आना जाना लगा रहता है. इसके बावजूद किसी भी मंत्री या सांसद की नजर हरमू नदी की दुर्दशा पर नहीं पड़ रही है. 

 

शहर की बढ़ती आबादी और नदी के आस-पास निर्माण ने इसे सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. घरों ने निकलने वाला गंदा पानी सीधे नदी में आकर मिल रहा है. जो आगे बढ़कर स्वर्ण रेखा नदी से मिल जा रही है. हरमू नदी का उद्गम स्थल रांची के बजरा व हेहल के पास से निकलकर शहर के बीचों-बीच बहती है. 

इसे भी पढ़ें:

हरमू नदी के किनारे दोनों ओर पत्थर बिछाए गए है. जिसपर नगर निगम की ओर पेंट कराया गया है, ताकि वहां से गुजरने वाले वाहनों को सुंदर नजारा दिख सके. वहीं इसके कुछ कदम दूर खटाल है. जिससे निकलने वाला गंदा पानी नदी में जा रहा है. इसके अलावा बिछाए गए पत्थऱों पर गोएठा ठोके जा रहे हैं.

 

हरमू नदी शहर में एकमात्र नदी है जो शहर के दोनों ओर बड़ी आबादी को नदी का एहसास दिलाता है, बावजूद इसके नदी को सुंदर और स्वच्छ नदी का दर्जा नही मिल रही है. हरमू नदी कभी मानव जीवन को प्यास बुझाने का काम करती थी, आज यही नदी लोगों के आंखों से धीरे धीरे ओझल हो जा रही है.
 

करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बदली तस्वीर 

हरमू नदी के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की योजना वर्ष 2015 में शुरू की गई थी. झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (JUIDCO) ने इस परियोजना के लिए अनुबंध किया था. शुरुआती तौर पर करीब 78 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिसमें नदी को प्रदूषण मुक्त करना, गंदे पानी के बहाव को रोकना, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाना और नदी के किनारों का सौंदर्यीकरण करना था.

 

वर्ष 2018 से 2020 के बीच ही इस परियोजना पर करीब 84  करोड़ रुपए खर्च भी किए जा चुका है. इस मामले को लेकर मेयर और नगर आयुक्त से बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल नही उठाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही