Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

असम में सीएम सैकिया ने हमें बहुत मारा था : अमित शाह

Guwahati : गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को असम की राजधानी गुवाहाटी के बेलटोला में पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम हिमंता बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे. शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं यहां विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में आया था, तब हमें हितेश्वर सैकिया (असम के पूर्व CM) ने बहुत मारा था… हम नारे लगाते थे- असम की गलियां सूनी हैं, इंदिरा गांधी खूनी हैं. उस वक्त कल्पना नहीं थी कि भाजपा अपने बूते पर दो बार जीतकर यहां सरकार बनाएगी’.
इसे भी पढ़ें – सावरकर">https://lagatar.in/savarkar-used-to-work-for-the-british-by-taking-money-rss-was-also-with-him-rahul-gandhi/">सावरकर

पैसे लेकर अंग्रेजों के लिए काम करते थे, आरएसएस भी था साथ : राहुल गांधी 

बंद के नाम से जाना जाता था राज्य

गृह मंत्री ने कहा कि इस प्रदेश को पहले बंद के नाम से जाना जाता था.असम की भूमि को कांग्रेस ने कई साल तक आतंकवाद, विघटन, आंदोलन और हड़ताल की भूमि बना दिया था. यहां पर न विकास हो रहा था, ना शिक्षा हो रही थी, न शांति थी. उन्होंने कहा कि आज मुझे खुशी है कि 2014 से पूरा नॉर्थ ईस्ट विकास के रास्ते पर चल पड़ा है. नॉर्थ ईस्ट का विकास और भाजपा का नॉर्थ ईस्ट में विकास दोनों समानांतर चल रहा है.

आज यह शांतिप्रिय और विकासशील प्रदेश है

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एक समय ये राज्य जो चार देशों से घिरा हुआ था, मुसीबत में पड़ा था. देश का नेतृत्व कमजोर था. लेकिन आज यही नॉर्थ-ईस्ट, यही असम मुख्य धारा में शामिल है और विकास की प्रक्रिया में मुख्य रूप से आगे बढ़ कर आ रहा है. उन्होंने कहा कि आज यह शांतिप्रिय और विकासशील प्रदेश है. यह नेतृत्व के अंतर के कारण हुआ है.

मादक पदार्थों के मुद्दे पर बैठक करेंगे

शाह पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ मादक पदार्थों के मुद्दे पर बैठक करेंगे. यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार को असम के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री शनिवार शाम उत्तर पूर्वी अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एनईएसएसी) पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. रविवार सुबह शाह कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज में आयोजित उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे.
इसे भी पढ़ें – लातेहारः">https://lagatar.in/latehar-gang-rape-of-a-girl-who-went-to-see-the-orchestra/">लातेहारः

आर्केस्ट्रा देखने गई लड़की से सामूहिक दुष्कर्म
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही