Search

 
 
 

CM सम्राट चौधरी का ऐलान- बिहार में शिक्षकों के लिए खुलेगा विश्वविद्यालय

Patna News : मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार जल्द ही शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए एक अलग विश्वविद्यालय स्थापित करने जा रही है. इसके माध्यम से समय-समय पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा.
 
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Patna News : भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. 

 

इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, मंत्री शीला कुमारी मौजूद रहीं.

 

इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के लिए कई बड़े ऐलान किए है. राज्य के करीब सात लाख से अधिक शिक्षकों के प्रशिक्षण और गुणवत्ता में सुधार के लिए एक अलग से विशेष विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार जल्द ही शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए एक अलग विश्वविद्यालय स्थापित करने जा रही है. इसके माध्यम से समय-समय पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. 


उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सामने बदलते समय और शिक्षा के नए तरीकों के अनुरूप खुद को अपडेट रखने की चुनौती भी है. विश्वविद्यालय के स्थापित होने से शिक्षकों को समय-समय पर नई तकनीक, नई शिक्षण पद्धति और बदलते शैक्षणिक माहौल के अनुसार प्रशिक्षित होंगे. 


विश्वविद्यालय के साथ-साथ राज्य में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का सेंटर भी खोलने का प्रयास कर रही है. इसके अलावा BIT Mesra के केंद्र के विस्तार पर भी काम किया जा रहा है. 


शिक्षकों को हर महीने मिलेगा वेतन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों को समय पर वेतन उपलब्ध कराने के लिए एक पूरा इकोसिस्टम तैयार करने का निर्णय लिया है. सरकार का प्रयास है कि वेतन भुगतान की प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाया जाए, ताकि शिक्षकों को हर महीने वेतन के लिए इंतजार न करना पड़े. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही