Search

 
 
 

सीएम का भावुक संदेश, बाबा आपकी कमी कोई नहीं भर सकता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्राद्ध कर्म के समापन पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावुक संदेश दिया.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्राद्ध कर्म के समापन पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावुक संदेश दिया. उन्होंने कहा कि बाबा आपकी कमी कोई नहीं भर सकता, अब आपके मार्ग पर चलना ही हमारा कर्तव्य है. अब आपका सपना, हमारा संकल्प है.

 

महिलाओं ने शिबू सोरेन की सादगी और संघर्षशीलता को याद करते हुए कहा कि दिशोम गुरु की सादगी और संघर्षशीलता ने उन्हें जन-जन का नेता बनाया. उनके विचार आज भी गांव की गलियों से राजधानी तक गूंजते हैं.

 

लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. दिशोम गुरु का योगदान झारखंड के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा. उनके मूल्य और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को भी राह दिखाते रहेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही