Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CNG ऑटो चालकों का प्रदर्शन, 5 हजार ऑटो परमिट व 3000 ई रिक्शा पास की मांग

झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के नेतृत्व में आज लोक भवन के समक्ष अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया और आयुक्त को ज्ञापन और नगर आयुक्त, यातायात पुलिस अधीक्षक प्रतिलिपि सौंपा गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के नेतृत्व में आज लोक भवन के समक्ष अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया और आयुक्त को ज्ञापन और नगर आयुक्त, यातायात पुलिस अधीक्षक प्रतिलिपि सौंपा गया. 

 

प्रदर्शन में रांची जिला ऑटो चालक यूनियन का भी सहयोग रहा. धरना की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के संस्थापक सह प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने किया. जबकि संचालन प्रदेश महासचिव राकेश कुमार सिंह ने की. 

 

प्रदर्शन में ऑटो चालकों ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सरकार के द्वारा मात्र 5000 परमिट दिया गया है और 3000 ई रिक्शा को आवश्यक पास देने की मांग की है. जबकि 8 से 10 हजार ऑटो बिना परमिट के सडक पर चल रहे है. इन चालकों से यातायात प्रशासन के द्वारा अवैध वसूली की जा रही है.

 

नगर निगम पार्किंग के नाम पर वसूल रहा अवैध शुल्क 

ऑटो चालकों के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा कि अरगोड़ा, आईटीआई, रातू रोड पर भी नगर निगम पार्किंग के नाम पर अवैध शुल्क ले रहा है. इसके साथ ही थाना प्रभारी भी परमिट के नाम पर ऑटो चालकों से शुल्क ले रहे है.

 

इसकी वजह से ऑटो चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वक्ताओं ने कहा कि जब तक ई रिक्शा का नया पास निर्गत नहीं किया जाता, तबतक सरकार से नए परमिट एवं कानून नहीं बनाने की की है.

 

इनकी ये है मांगे

-5000 ऑटो का नया परमिट निर्गत किया जाए.

-3000 ई रिक्शा को पारित कर आवश्यक पास दिया जाए.

- अवैध वसूली पर अंकुश लगाने के लिए ग्लोबल टेंडर के माध्यम से शुल्क निर्धारित किए जाए.

-एक जगह टोकन की व्यवस्था की जाए.

 

धरना में ये थे शामिल

झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश संरक्षक कमल कुमार रवानी, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी, प्रदेश महासचिव राकेश सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र पांडे, सचिव आकाश भारती, रमाशंकर सिंह कोषाध्यक्ष भोला सिंह, संगठन मंत्री आनंद वर्मा, रांची जिला ऑटो चालक यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, वरीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, महासचिव सुनील सिंह, महफूज आलम, काशी यादव, गांधी जी, लाल सिंह समेत अन्य शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही