Search

 
 
 

फ्लाईदुबई में भारतीय पायलट पर हमलावर को-पायलट ओमानी नागरिक हमाम अल हमामी निकला

National News  :  Al Arabiya English और सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार  आरोपी को-पायलट ओमान का नागरिक है.  यह बात भी उजागर हुई है कि 2024 में ओमान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ओमान एयर में  बतौर ट्रेनी काम करते समय हमाम अल हमामी के पास चरमपंथ से जुड़ी सामग्री पायी गयी थी.
 
ओमानी को पायलट हमाम अल हमामी(फाइल फोटो)

National News  :  बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट(फ्लाईदुबई) में भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट के नाम का खुलासा हो गया है. हमलावर को-पायलट की पहचान हमाम अल हमामी के रूप में की गयी है.  

 

Al Arabiya English और सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी को-पायलट ओमान का नागरिक है. यह बात भी उजागर हुई है कि 2024 में ओमान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ओमान एयर में  बतौर ट्रेनी काम करते समय हमाम अल हमामी के पास चरमपंथ से जुड़ी सामग्री पायी गयी थी.

 

 


Al Arabiya English के अनुसार इस घटना के बाद उसके उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. इससे पूर्व सीरिया में रहने के दौरान हमाम अल-हमामी परकट्टरपंथी विचारों का  प्रभाव पड़ गया था.

 


ओमान एयर में उड़ान भरने से रोके जाने के बाद अल-हमामी ओमान छोड़कर UAE चला गया था. यहां उसे फ्लाईदुबई में नौकरी पाने में सफलता मिल गयी. आश्चर्य की बात यह है कि फ्लाईदुबई ने अल-हमामी को नौकरी देने से पहले उसका बैकग्राउंड क्रॉस चेक नहीं किया.

 


खबर है कि अल-हमामी का जन्म संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था. उसके पिता ओमानी और मां सीरियाई मूल की हैं.  i24NEWS इजराइल के अनुसार अल-हमामी ने जांच अधिकारियों को जानकारी दी है कि उसका इरादा विमान को इजरायल में क्रैश करने का था. सूत्रों के अनुसार हमाम अल-हमामी को यूएई भेज दिया गया है. वहां जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर  रही हैं.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.   

 
 
 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही