Search

 
 
 

झारखंड में कहर बरपाएगी सर्दी, लुढ़केगा पारा

Ranchi: झारखंड में सर्दी ने रफ्तार पकड़ लिया है. पारा भी तेजी से नीचे लुढ़क रहा है. मौसम विभाग ने झारखंड के रांची सहित 11 जिलों में 17 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है. जिन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है,
 

Ranchi: झारखंड में सर्दी ने रफ्तार पकड़ लिया है. पारा भी तेजी से नीचे लुढ़क रहा है. मौसम विभाग ने झारखंड के रांची सहित 11 जिलों में 17 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है. जिन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है, उनमें - रांची सहित गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, और हजारीबाग शामिल हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की जा सकती है. 


पिछले 24 घंटे में कहां रहा न्यूनतम तापमान


•    खूंटी: 7 डिग्री सेल्सियस (राज्य का सबसे ठंडा स्थान)
•    डाल्टनगंज: 9.3 डिग्री सेल्सियस
•    रांची: 9.4 डिग्री सेल्सियस
•    जमशेदपुर: 12.6 डिग्री सेल्सियस
•    लोहरदगा: 9.7 डिग्री सेल्सियस
•    चाईबासा: 13.6 डिग्री सेल्सियस

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही