Ranchi News: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित सेक्टर-1 के साइड-4 चौक पर कार और दो स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि एक स्कूटी का अगला हैंडल टूटकर अलग हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है. घायलों की स्थिति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
वहीं, हादसे में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी सूचना है, लेकिन इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दुर्घटना के कारणों का भी फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

