Search

 
 
 

Chaibasa News: टेबो घाटी में अवैध बालू लदा वाहन व टेंपो की टक्कर, महिला की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिला के टेबो थाना क्षेत्र के समीप कंडियांग गांव में मंगलवार देर शाम अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक वाहन और टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में टेंपो सवार एक 60 वर्षीया महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.
 

Shambhu Kumar
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के टेबो थाना क्षेत्र के समीप कंडियांग गांव में मंगलवार देर शाम अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक वाहन और टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में टेंपो सवार एक 60 वर्षीया महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के मुताबिक बालू लदा वाहन रांची की ओर से चक्रधरपुर की तरफ जा रहा था. पुलिस कार्रवाई के भय से चालक तेज गति से वाहन चला रहा था. इसी दौरान कंडियांग के समीप खूंटी की ओर जा रहे टेंपो से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई.

 

दुर्घटना में खूंटी जिले के उलीहातु गांव निवासी लगभग 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों की सहायता से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलते ही टेबो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बालू लदे वाहन तथा टेंपो को जब्त कर लिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

 

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण मानी जा रही है. गौरतलब है कि इन दिनों पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रशासन द्वारा बालू खनन पर रोक लगाए जाने के बाद बालू माफिया दूसरे जिलों से अवैध रूप से बालू की ढुलाई कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी तरह की अवैध ढुलाई और तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही