- पेटरवार थाना क्षेत्र के तेनुघाट रोड में हुई दुर्घटना.
Bokaro News: बोकारो जिला के पेटरवार-तेनुघाट रोड पर दो बाईकों के बीच टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हैं. दुर्घटना टेना झील के पास सोमवार को दिन के करीब 1:30 बजे हुई.
सड़क दुर्घटना में जिनकी मौत हो गई, उनका नाम गणेश महतो है. उनकी उम्र 45 वर्ष थी और वह पेटरवार थाना क्षेत्र के झिरके गांव के रहने वाले थे.
इसे भी पढ़ें....
जानकारी के अनुसार गणेश महतो पत्नी व बेटे को छोड़ने के लिए पेटरवार गए थे. पत्नी को बेटे को रांची के बस पर बैठाने के बाद वह तेनुघाट लौट रहे थे. टेना झील के निकट पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से उनके बाइक की टक्कर हो गई.
जिस बाइक से टक्कर हुई, उसे अशोक करमाली चला रहे थे. वह ओरदाना पंचायत के बंगा गांव के रहने वाले हैं. उनके साथ उसी गाँव के घनश्याम करमाली बाइक पर पीछे बैठे थे.
दुर्घटना में गणेश महतो और अशोक करमाली गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. जबकि घनश्याम करमाली को हल्की चोटें आयीं हैं.
दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों घायलों को पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां तीनों का प्राथमिक इलाज किया गया. स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ कुंदन राज ने गंभीर रूप से घायल गणेश महतो और अशोक कुमार को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.
गणेश महतो और अशोक करमाली के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं. गणेश महतो को रांची ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी.

