Search

 
 
 

महिलाओं के खिलाफ अपराध पर कोलोक्वियम 25 अप्रैल को रांची में

झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा 25 अप्रैल को क्राइम अगेंस्ट वीमेन विषय पर एक महत्वपूर्ण कोलोक्वियम का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम रांची स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम, ज्यूडिशियल एकेडमी में आयोजित होगा.
 

Ranchi : झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा 25 अप्रैल को क्राइम अगेंस्ट वीमेन विषय पर एक महत्वपूर्ण कोलोक्वियम का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम रांची स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम, ज्यूडिशियल एकेडमी में आयोजित होगा.

 

इस कोलोक्वियम में विशेष रूप से झारखंड में डायन प्रथा (विच हंटिंग) के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी. साथ ही अपराध पीड़ितों को राहत और पुनर्वास उपलब्ध कराने में विधिक सेवा संस्थाओं की भूमिका पर भी मंथन होगा.

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विक्रम नाथ (न्यायमूर्ति) उपस्थित रहेंगे, जो सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एवं नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं. वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर अहसानुद्दीन अमानुल्लाह (न्यायमूर्ति) शामिल होंगे. इसके अलावा विशेष अतिथियों में एम. एस. रामचंद्र राव (मुख्य न्यायाधीश, झारखंड हाईकोर्ट) तथा सुजीत नारायण प्रसाद (न्यायाधीश) भी मौजूद रहेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही