Bokaro News: आयुक्त विजय गुप्ता ने बुधवार को SIR के तहत बोकारो जिले में संचालित कार्यों की समीक्षा के क्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.
इसे भी पढ़ें:
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसआईआर कार्य को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही गतिविधियों एवं प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया. कहा कि जिला प्रशासन सभी को साथ लेकर चलने की भावना के साथ कार्य कर रहा है.
इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रमण्डलीय आयुक्त के समक्ष मतदान केंद्र पर दो दिवसीय विशेष शिविर आयोजित करने एवं निर्धारित तिथि में बढ़ोतरी किए जाने की मांग रखी.
प्रमण्डलीय आयुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनकी मांगों एवं सुझावों से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही.
मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले में प्रतिदिन एसआईआर कार्य की प्रगति की समीक्षा वीडियो संवाद के माध्यम से किए जाने संबंधी जानकारी दी. उन्होंने एसआईआर कार्य से संबंधित विभिन्न गतिविधियों, प्रगति एवं प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे अनुश्रवण के संबंध में विस्तार से अवगत कराया.
उपायुक्त ने ऑब्जर्वर चेकलिस्ट से संबंधित क्रमवार विषयों की भी जानकारी दी तथा एसआईआर कार्य को पूरी पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ संपादित किए जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया.
डीसी ने प्रमण्डलीय आयुक्त को जिला प्रशासन द्वारा संचालित बीएलओ ऑफ द डे अभियान के संबंध में भी अवगत कराया. उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहि किया गया, जिससे एसआईआर कार्य में उनकी सहभागिता एवं कार्य के प्रति उत्साह को और अधिक बढ़ावा मिल सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

