Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले राष्ट्रमंडल शतरंज स्वर्ण विजेता अधिराज मित्रा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने मुलाकात की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने मुलाकात की. अधिराज मित्रा ने राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 के अंडर 14 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया है.

 

यह प्रतियोगिता 7 से 16 नवंबर 2025 तक मलेशिया में आयोजित हुई थी. अधिराज मित्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल देशों के कई शीर्ष खिलाड़ियों ने भाग लिया था. उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी थी, लेकिन उन्होंने आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया.

 

अधिराज मित्रा जमशेदपुर के रहने वाले हैं और लोयला स्कूल जमशेदपुर में कक्षा 8 के छात्र हैं. कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में प्रतिभा और जुनून की कोई कमी नहीं है.

 

राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने अधिराज मित्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.इस मौके पर अधिराज मित्रा की माता रुना मित्रा, पिता उत्तम मित्रा और कोच अभिषेक दास भी उपस्थित थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही