Search

 
 
 

Commonwealth Games 2026: मेडल तालिका में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, भारत 8वें स्थान पर

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में रोमांच का दौर जारी है. जहां खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं. भारत पदक जीतने में दहाई का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन, उसकी रैंकिंग में सुधार नहीं हुआ है. वह 8वें नंबर पर बना हुआ है.
 

Lagatar Desk: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में रोमांच का दौर जारी है. जहां खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं. भारत पदक जीतने में दहाई का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन, उसकी रैंकिंग में सुधार नहीं हुआ है. वह 8वें नंबर पर बना हुआ है. पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पचास पदकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है. जिसमें 26 स्वर्ण,13 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं.

 

इसे भी पढ़ें:

 

वहीं, दूसरे नंबर पर इंग्लैंड काबिज है. उसके 32 पदक है. जिसमें 8 स्वर्ण, 12 रजत और 20 कांस्य पदक है. जबकि कनाडा 7 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक तीसरे नंबर पर है. नाइजीरिया 10 पदक के साथ चौथे स्थान हैं. स्कॉटलैंड 11 पदक के साथ 5वें नबंर हैं. साउथ अफ्रीका 3 स्वर्ण के साथ 6वें स्थान पर हैं. मलेशिया 5 पदक के साथ 7वें नंबर हैं. जिसमें उसके 3 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीते हैं.


 
भारत ने सोमवार को ग्लासगो में 1 स्वर्ण, 3 रजत और दो कांस्य पदक जीते. शर्मिला धनखड़ ने पैरा शॉटफुट में स्वर्ण जीता. वहीं, शिल्पा शायला ने कांस्य पदक जीते. वेटलिफ्टिंग में भारत अबतक 6 पदक जीत चुका है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही