Search

 
 
 

Commonwealth Games 2026: ग्लासगो के कॉमनवेल्थ गेम्स में इस बार सिर्फ 10 खेल होंगे

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने वाले खेलों के महाकुंभ कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 23वें संस्करण में इस बार 10 खेलों को शामिल किया गया है. 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले प्रतियोगिता का स्वरूप पहले की तुलना में काफी छोटा होगा.
 

Lagatar Desk: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने वाले खेलों के महाकुंभ कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 23वें संस्करण में इस बार 10 खेलों को शामिल किया गया है. 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले प्रतियोगिता का स्वरूप पहले की तुलना में काफी छोटा होगा.

 

साल 2022 में बर्मिंघम में हुए संस्करण में 20 खेलों को शामिल किया गया था. करीब 12 साल बाद ग्लासगो को दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिली है. ग्लासगो ने इससे पहले 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी. जिसमें 17 खेल शामिल थे. 


कौन-कौन से खेल हैं शामिल

इस बार खेलों में एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स, स्विमिंग और पैरा स्विमिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, ट्रैक साइकिलिंग और पैरा ट्रैक साइकिलिंग, नेटबॉल, वेटलिफ्टिंग और पैरा वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, जूडो, बॉल्स और पैरा बॉल्स, 3x3 बास्केटबॉल और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल को शामिल किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

कौन-कौन से खेल इस बार नहीं 

इस बार क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, स्क्वैश, टेबल टेनिस, रिदमिक जिम्नास्टिक्स, डाइविंग, रग्बी सेवेंस, बीच वॉलीबॉल, माउंटेन बाइकिंग जैसे खेलों को जगह नहीं मिली है.

भारतीय दल में 126 एथलीट

इस बार खेलों के महाकुंभ में 74 देशों के लगभग 3,000 एथलीट पैरा-स्पोर्ट्स सहित 13 खेलों में दावेदारी पेश करेंगे. भारतीय दल में कुल 126 एथलीट शामिल हैं, जिसमें 77 पुरुष और 48 महिला एथलीटों (पैरा-स्पोर्ट्स सहित) है. उल्लेखनीय है कि 1930 में शुरु हुए कॉमनवेल्थ गेम्स का यह 23वां संस्करण है. जिसमें भारतीय दल अब तक सिर्फ 4 संस्करणों (1930, 1950, 1962 और 1986) का हिस्सा नहीं रहा है.

 

चार वेन्यू में होंगे सभी मुकाबले

इस बार केवल चार प्रमुख वेन्यू में प्रतियोगिताएं होगी. ग्लासगो इंटरनेशनल एरिना में आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, ट्रैक साइकिलिंग और पैरा ट्रैक साइकिलिंग की प्रतियोगिताएं होंगी. वहीं, स्कॉटिश इवेंट कैंपस (SEC) में छह प्रतियोगिताएं होंगे. टोलक्रॉस इंटरनेशनल स्विमिंग सेंटर में स्विमिंग और पैरा स्विमिंग की इवेंट होगे


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही