Search

 
 
 

Sports : क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर दुष्कर्म का आरोप, कोलकाता HC ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

Kolkata : बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. महिला ने खिलाड़ी पर शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया है. अभिषेक पर धमकी  देने का भी आरोप है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने अभिषेक पोरेल व एक अन्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए. कोर्ट ने कहा कि आरोपियों के पास मौजूद सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त करें ताकि शिकायतकर्ता की निजी तस्वीरों का दुरुपयोग न हो सके.
 

Kolkata : बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. महिला ने खिलाड़ी पर शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने व शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है. अभिषेक पर धमकी देने का भी आरोप है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने अभिषेक पोरेल व एक अन्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए. कोर्ट ने कहा कि आरोपियों के पास मौजूद सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त करें ताकि शिकायतकर्ता की निजी तस्वीरों का दुरुपयोग न हो सके. 

इसे भी पढ़ें...


यह मामला मोगरा पुलिस स्टेशन में 23 जून 2026 को दर्ज किया गया था. महिला ने खिलाड़ी पर शादी से इनकार कर मारपीट करने व फ्लैट में बंद कर रखने का भी आरोप लगाया. इस दौरान उसकी तबियत भी बिगड़ गई. अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों को झूठा बताया है. उनका कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज शिकायत बेबुनियाद है. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद जवाब देंगे. मामले की जांच जारी है और अंतिम फैसला अदालत में सुनवाई के बाद ही होगा.

 

आपको बता दें कि अभिषेक पोरेल पश्चिम बंगाल के चंदननगर के रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. भारत की अंडर-19 टीम और ईस्ट जोन की टीम में चयनित होकर चर्चा में आए थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही