Search

 
 
 

गिरिडीह में मगही-भोजपुरी गायक के कार्यक्रम में हंगामा, कई कलाकार और पुलिसकर्मी घायल

Giridih News: हंगामे के दौरान लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और सौ से अधिक लोग मंच पर चढ़ गए. इसके बाद पथराव शुरू हो गया, जिसमें कलाकारों और पुलिसकर्मियों को चोटें आईं. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित किया. बाद में आयोजकों ने कार्यक्रम बंद करा दिया. खोरीमहुआ के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के अनुसार, पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि कलाकारों को मामूली चोटें आईं.
 
हंगामा की तस्वीर

Giridih News: गिरिडीह के हीरोडीह थाना क्षेत्र के मानिकबाद में गुरुवार देर रात भोजपुरी-मगही गायक रौशन रोही और गायिका निशा दूबे के कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कलाकारों को देखने के लिए हजारों की भीड़ जुटी थी. इसी दौरान कुछ युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गया.

 

हंगामे के दौरान लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और सौ से अधिक लोग मंच पर चढ़ गए. इसके बाद पथराव शुरू हो गया, जिसमें कलाकारों और पुलिसकर्मियों को चोटें आईं. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित किया. बाद में आयोजकों ने कार्यक्रम बंद करा दिया.

इसे भी पढ़ें - 

 

खोरीमहुआ के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के अनुसार, पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि कलाकारों को मामूली चोटें आईं. पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर स्थिति नियंत्रित की. SDPO ने बताया कि इस घटना में आम लोगों के घायल होने की सूचना नहीं है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही