- हजारीबाग परिसदन में बने VIP कमरा में शराब पीने, नशे में दुर्व्यवहार करने व डीसी द्वारा संरक्षण देने का है आरोप
Ranchi : हजारीबाग के मतस्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह पर हजारीबाग सर्किट हाउस के केयर टेकर विशाल कुमार वाल्मकी ने शराब पीकर जाति सूचक गाली देने और लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. उसकी शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने संज्ञान लेते हुए हजारीबाग के डीसी और एसपी को नोटिस जारी किया है. आयोग ने हजारीबाग के डीसी-एसपी से 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.
शिकायत पत्र के मुताबिक जिला मतस्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह डीसी कार्यालय के गोपनीय प्रभारी भी थे. इस दौरान उन्होंने विशाल कुमार वाल्मिकी को ना सिर्फ प्रताड़ित किया, बल्कि उसे केयर टेकर के काम से भी हटा दिया. आरोप है कि प्रदीप कुमार सिंह के इशारे पर उसके बिल का भुगतान भी नहीं किया गया. इस कारण विशाल करीब सात लाख के कर्ज में डूब गया.
शिकायत पत्र में विशाल ने हजारीबाग के पूर्व डीसी शशि प्रकाश सिंह पर भी प्रदीप कुमार सिंह को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. कहा है कि जब उसने पूरे मामले की जानकारी उपायुक्त को देने की कोशिश की तो वह उससे नहीं मिले. वाट्सएप पर भेजे गये मैसेज का भी जवाब नहीं दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment