Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

SP के समक्ष धोखाधड़ी की शिकायत, रुपया निकालने व जमीन हड़पने का आरोप

हल्दीपोखर की बुजुर्ग महिला मणि भूमिज (गोमियासाई) ने परसुडीह थाना अंतर्गत जोजो बेड़ा निवासी दीपक महतो व सुरेंद्र महतो के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस अधीक्षक के समक्ष धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है. परसुडीह थाना क्षेत्र के जोजोबेड़ा का मामला हैं.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda: हल्दीपोखर की बुजुर्ग महिला मणि भूमिज (गोमियासाई) ने परसुडीह थाना अंतर्गत जोजो बेड़ा निवासी दीपक महतो व सुरेंद्र महतो के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस अधीक्षक के समक्ष धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है. परसुडीह थाना क्षेत्र के जोजोबेड़ा का मामला हैं. शिकायत पत्र में बैंक खाता, ATM जब्त कर अवैध रूप से रुपए निकालने का आरोप लगाया है.

 

इसके अलावा उसके पूर्वजों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया है. पीड़ित मणि भूमिज जनता दल यूनाइटेड के जिला महासचिव वीर सिंह देवगम के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी. जेडीयू के जिला महासचिव वीर सिंह देवगम ने कहा कि, गरीब का पैसा धोखाधड़ी कर गबन किया गया है, जो न्यायसंगत नहीं है. पीड़िता को न्याय मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि, जनता दल यूनाइटेड पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़ी है. जब तक न्याय नहीं मिलता हमारी पार्टी साथ देगी. वहीं, पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई भरोसा दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही