Search

 
 
 

नीति आयोग से जुड़ी योजनाओं को समय पर पूरा करें: लातेहार डीसी

डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने आकांक्षी जिला व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी ली. संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने और समय पर योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया.
 

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने मंगलवार को नीति आयोग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने आकांक्षी जिला व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी ली. संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने और समय पर योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया.

 


डीसी ने निर्धारित सूचकांकों में सुधार के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने पर जोर दिया. कहा कि आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के समग्र विकास को गति देना है. शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि व आधारभूत संरचना से जुड़े सूचकांकों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. सबंधित विभाग आपस में समन्वय बना कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं. बैठक में सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चभल, डीईओ प्रिंस कुमार, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू सहित अन्य उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही