Search

 
 
 

RIMS-2 व मिनी सचिवालय परियोजना को समय पर पूरा करें : CM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग एवं भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य अवसंरचना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.
 
  • स्वास्थ्य सेवाओं-इंफ्रास्ट्रक्चर पर CM की समीक्षा

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग एवं भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य अवसंरचना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

 

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने RIMS-2 बिल्डिंग परियोजना की प्रगति एवं संरचनात्मक पहलुओं का अवलोकन किया. प्रोजेक्ट के ओवरव्यू के आधार पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और भवन को अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं मरीज-हितैषी बनाने पर जोर दिया.

 

मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों के चिकित्सकों से ऑनलाइन संवाद स्थापित कर आईसीयू में भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों और चिकित्सकीय प्रबंधन की समीक्षा करते हुए उपचार व्यवस्था को और बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए.

 

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित मिनी सचिवालय परियोजना की भी समीक्षा की. इस दौरान भवन की संरचना, उपयोगिता और कार्यक्षमता को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. उन्होंने परियोजना को आधुनिक प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए.

 

मुख्यमंत्री ने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया. बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं भवन निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही