Search

 
 
 

राधा कृष्ण किशोर की तबीयत में सुधार, इरफान अंसारी ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज रांची स्थित सेंटेविटा हॉस्पिटल पहुंचकर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.
 

Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज रांची स्थित सेंटेविटा हॉस्पिटल पहुंचकर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.

 

इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से उनकी सेहत की पूरी जानकारी ली और मेडिकल रिपोर्ट का भी अवलोकन किया. चिकित्सकों ने बताया कि उनकी तबीयत में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है, जो संतोषजनक है.

 

इरफान अंसारी ने कहा कि मुलाकात के दौरान उनसे आत्मीय बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि राधा कृष्ण किशोर हमेशा उन्हें स्नेह और मार्गदर्शन देते रहे हैं, इसलिए उनका स्वस्थ रहना सभी के लिए महत्वपूर्ण है.

 

उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और विश्वास जताया कि वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर राज्यहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही