Search

 
 
 

देवघरः भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, कांग्रेस को बताया महिला विरोधी

नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा के नेतृत्व में जुटे नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को महिला विरोधी करार दिया.
 
राहुल गांधी का पुतला दहन करते भाजपाई.

Deoghar : देवघर में महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. विधेयक पर विपक्षी दलों के नकारात्मक रूप के विरोध में देवघर के शिवराम झा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा के नेतृत्व में जुटे नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को महिला विरोधी करार दिया.


भाजपा नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा ने कहा कि महिलाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण बिल को लेकर विपक्षी दलों का डर दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने इसे विपक्ष की संकीर्ण सोच बताते हुए कहा यह आधी आबादी के अधिकारों के खिलाफ है. केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है. 

 


प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भी नारीबाजी की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नारी सशक्तिकरण की सोच का उल्लेख करते हुए कहा कि जल्दी ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रभावी रूप से लागू होगा. मौके पर नगर उपाध्यक्ष मीणा झा, महामंत्री रिंकू सिंह, सुभाष गुप्ता, दीनबंधु परिहस्त, अशोक महली, सुप्रिया गुप्ता, प्रवीण तिवारी, संतोष गुप्ता, अमित राज, विश्व राय, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही