Search

 
 
 

दाखिल-खारिज व भूमि सीमांकन के काम समय पर पूरा करें: लातेहार डीसी

डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने अधिकारियों को काम में तेजी लाते हुए वित्तीय वर्ष में तय लक्ष्य के बाकी काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी सीओ को दाखिल-खारिज व भूमि सीमांकन के काम समय पर पूरा करने को कहा.
 

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की. उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र व जिले के सभी अंचलों में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक हुई राजस्व वसूली की समीक्षा की. अधिकारियों को काम में तेजी लाते हुए वित्तीय वर्ष मे तय लक्ष्य के बाकी काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी सीओ को दाखिल-खारिज व भूमि सीमांकन के काम समय पर पूरा करने को कहा. डीसी ने अधिकारियों से कहा कि आपसी समन्वय बनाकर राजस्व वसूली का शेष लक्ष्य पूरा करें.  राजस्व संग्रहण की धीमी गति वाले विभागों को काम में सुधार लाकर लक्ष्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

बैठक में डीसी ने भू-लगान, निबंधन, दाखिल-खारीज, सक्सेसन म्यूटेशन, पार्टीशन म्यूटेशन व भूमि-सीमांकन की समीक्षा की. सभी अंचालाधिकारियों को दाखिल-खारीज से सम्बंधित आवेदनों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीटीओ उमेश मंडल, एसडीओ अजय कुमार रजक, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन सहित सभी सीओ व अन्यड अधिकारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही