Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भागलपुर : पति का इलाज कराने आयी महिला के साथ कंपाउंडर ने की छेड़खानी

Advertisement
Advertisement

Bhagalpur : भागलपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलते हुए एक खबर सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां एक महिला ने अस्पताल कर्मी पर छेड़खानी और बदसलूकी का आरोप लगा रही हैं. भागलपुर शहर के एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज की देखरेख कर रही महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आ रहा है. महिला ने अस्पताल कंपाउंडर पर बदसलूकी का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर उसके पति को जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया है. पति की मौत के बाद महिला ने मीडिया के सामने अस्पताल की सच्चाई बतायी. महिला ने बताया कि उसके पति के इलाज में लापरवाही बरती गयी है. रेमडिसिविर इंजेक्शन को जमीन में गिरा दिया गया. बोलने पर कंपाउंडर ने उल्टा जवाब देते हुए कहा कि " अगर ये इंजेक्शन की कीमत 50 हजार होती और फिर भी गिरने पर आपको लाना पड़ता". महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पति बेड में पड़े थे और कंपाउंडर मेरे कमर पर हाथ रख रहा था. और दुपट्टा खींच रहा था. डॉक्टर गंदे- गंदे इशारे कर रहे थे.

महिला ने कंपाउंडर पर लगाया बदसलूकी का आरोप


मिली जानकारी के अनुसार 2 दिनों तक महिला ने अपने पति को मेडिकल अस्पताल में भर्ती रखा. लेकिन मरीज की कोई सुध तक लेने वाला नहीं आया. जिसके बाद महिला ने अपने पति को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंची. जहां उसके साथ बदसलूकी की गयी. महिला ने बताया कि उसके पति और मां दोनों कोरोना पॉजिटिव हो गये. जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मां की स्थिति थोड़ी ठीक थी. लेकिन पति के फेफड़े में संक्रमण हो गया था. अस्पताल की ओर से मनमानी फीस भी ली जा रही थी. जिसके बाद भी उसके पति की देखरेख सही तरीके से नहीं हो पा रही थी. आईसीयू में भर्ती मरीज को पीने के लिए पानी तक नहीं दिया जा रहा है. पति की तबियत काफी खराब होने की वजह से वो बोल नहीं पा रहे थे. वो सिर्फ मुझे मिस कॉल कर रहे थे. जिसके बाद मैं आईसीयू में जाकर उन्हें पानी पिला रही थी. कोरोना काल में रेमडिसिविर इंजेक्शन को लेकर जहां देश में मारा मारी हो रही है,. वहीं इस अस्पताल में इंजेक्शन को नीचे जमीन पर गिरा दिया जा रहा है. बोलने पर कंपाउंडर जवाब दे रहे है कि अगर इस इंजेक्शन की कीमत 50 हजार भी होती तो गिरने के बाद आपको लाना होता.

पुलिस मामले की जांच कर रही है


महिला ने बताया कि डिस्चार्ज होने से पहले जब वो आईसीयू में अपने पति के पास बैठी हुई थी. तो कंपाउडर ने उसके साथ छेड़खानी की.कंपाउंडर मेरे कमर पर हाथ रख रहा था और दुपट्टा खींच रहा है. वहीं डॉक्टर गंदे-गंदे इशारे कर रहा था. महिला ने पुलिस को इसकी शिकायत की. जिसके बाद मामलें में भागलपुर पुलिस जांच कर रही है.भागलपुर के एएसपी पूरण कुमार झा ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले की जानकारी मिली है. जिसकी जांच की जा रही है. दोषी पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही