Search

 
 
 

Ranchi News: इथेनॉल से गाड़ियों की चिंता, महंगी चीनी से रसोई का बजट बिगड़ा: इरफान अंसारी

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल और चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का असर अब आम लोगों की रसोई से लेकर वाहन मालिकों तक दिखाई दे रहा है.
 
इरफान अंसारी (फाइल फोटो)

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल और चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का असर अब आम लोगों की रसोई से लेकर वाहन मालिकों तक दिखाई दे रहा है.

इसे भी पढ़ें: 

इरफान अंसारी ने कहा कि पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ाने से वाहन मालिकों के सामने माइलेज और गाड़ियों की अनुकूलता को लेकर चिंता बढ़ी है. वहीं, महंगी चीनी के कारण आम लोगों की रसोई का खर्च भी बढ़ रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार की ऐसी नीतियां आखिर किसके हित में बनाई जा रही हैं.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार को ऐसी नीति बनानी चाहिए, जिससे किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिले और आम लोगों को जरूरी सामान उचित कीमत पर मिल सके. उन्होंने कहा कि वाहन मालिकों को भी अपनी जरूरत और वाहन के अनुसार ईंधन चुनने का विकल्प मिलना चाहिए.

 

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता पहले ही महंगाई का बोझ झेल रही है. ऐसे में ऐसी नीतियां लोगों की परेशानी और बढ़ा रही हैं. सरकार को आम आदमी, किसान और वाहन मालिकों के हित को ध्यान में रखकर फैसले लेने चाहिए.

 

इरफान अंसारी ने कहा कि जनता के खाने की मिठास कम करके विकास का दावा नहीं किया जा सकता. सरकार को गाड़ियों की परेशानी के साथ गरीबों के निवाले की चिंता भी करनी चाहिए. उन्होंने केंद्र सरकार से अपनी नीतियों पर दोबारा विचार करने की मांग की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही