Search

 
 
 

JTET परीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा, कार्रवाई की मांग

आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने झारखंड विधानसभा के समक्ष JTET परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है. उन्होंने छात्र आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो समेत आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की है.
 

Ranchi : आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने झारखंड विधानसभा के समक्ष JTET परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है. उन्होंने छात्र आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो समेत आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की है.

 

डॉ. भगत ने कहा कि विधानसभा के सामने छात्र शांतिपूर्ण तरीके से JTET परीक्षा जल्द आयोजित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिसमें छात्र नेता बबलू महतो सहित कई छात्र घायल हो गए. उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद चिंताजनक है और आजसू पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. लाठीचार्ज कर सरकार ने अपने छात्र विरोधी रवैये का प्रमाण दिया है. डॉ. भगत ने राज्य सरकार से मांग की कि जिस अधिकारी के आदेश पर लाठीचार्ज किया गया है, उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए और छात्रों की मांग के अनुरूप जल्द से जल्द JTET परीक्षा आयोजित की जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही