Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरियाणा का गुरुग्राम हादसा: मुआवजा दिलाने को लेकर उपविकास आयुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल

बीते 9 मार्च को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में हादसे के दौरान जादूगोड़ा के 4 और ईचागढ़ के 2 मजदूर युवकों की मौत हो गई थी. इन मृत युवकों के परिजनों को मुआवजा राशि दिलाने को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमल महतो ने कवायद तेज कर दी हैं.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda: बीते 9 मार्च को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में हादसे के दौरान जादूगोड़ा के 4 और ईचागढ़ के 2 मजदूर युवकों की मौत हो गई थी. इन मृत युवकों के परिजनों को मुआवजा राशि दिलाने को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमल महतो ने कवायद तेज कर दी हैं.


इधर आज सोमवार की उनके अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले के उपविकास आयुक्त नागेश्वर पासवान से मुलाकात कर उन्हें मुआवजा के लिए मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में पारिवारिक सूची भी संलग्न की गई हैं ताकि मानवीय दृष्टिकोण से मृतक के परिवार को आजीविका चलाने को लेकर मदद की गुहार लगाई है. 

 

यहां बताते चले कि बीते 9 मार्च को गुरुग्राम में हुए हादसे में जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के वनगोडा निवासी मंगल महतो, संजीव गोप, धनंजय महतो, भागीरथी गोप नामक युवक की मौत हो गई थी. वही ईचागढ़ निवासी शिव शंकर सिंह व परमेश्वर महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. 

 


इस मामले में सांसद विद्युत महतो और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर हरियाणा सरकार ने पीड़ित परिवार को 20-20 लाख रुपए का पहली चेक सौंपी थी. जबकि इस मामले में राज्य सरकार से मुआवजे दिलाने को लेकर जे.एल.के.एम नेता विमल महतो आगे आए है.

 

प्रतिनिधि मंडल में थे शामिल

उपविकास आयुक्त से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में नगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो, अनुसूचित जाति के कोल्हान अध्यक्ष राजा कालिंदी, जिला उपाध्यक्ष विमल महतो,  जिला सचिव- शंकर भक्त, राजीव महतो शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही