Search

 
 
 

धनबादः आग्नि प्रभावित हाई रिस्क साइटों से लोगों को बेलगड़िया शिफ्ट करने का निर्देश

डीसी आदित्य रंजन ने जिले के कोयला क्षेत्र में आग से प्रभावित हाई रिस्क साइटों से परिवारों को बेलगड़िया टाउनशिप में सुरक्षित शिफ्ट करने का निर्देश दिया है. वह सोमवार को समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर कहे थे.
 

डीसी की बीसीसीएल व जेआरडीए अधिकारियों संग बैठक


Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने जिले के कोयला क्षेत्र में आग से प्रभावित हाई रिस्क साइटों से परिवारों को बेलगड़िया टाउनशिप में सुरक्षित शिफ्ट करने का निर्देश दिया है. वह सोमवार को समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर कहे थे. बैठक में जिला प्रशासन व पुलिस के साथ-साथ बीसीसीएल व जेआरडीए के अधिकारी मौजूद रहे.


डीसी ने आग प्रभावित हाई रिस्क साइटों से परिवारों को बेलगड़िया टाउनशिप में शिफ्ट करने को लेकर पूर्व में दिए गए निर्देशों के पालन की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिफ्टिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने व प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए कार्य करने का निर्देश दिया.
उन्होंने विशेष रूप से सिजुआ व एना माइंस क्षेत्र में आग और धंसान वाले क्षेत्रों के प्रभावित लोगों को प्राथमिकता के आधार पर बेलगड़िया शिफ्ट करने के निर्देश दिए. एलटीएच (लॉन्ग टर्म हाउसिंग) परिवारों के सत्यापन कार्य को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया.

 


बैठक में उपायुक्त ने बेलगड़िया टाउनशिप के फेज-6 में तैयार रेडी टू शिफ्ट मकानों का सर्वे कराकर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए. कहा कि यदि वहां किसी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य या अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की कमी है तो उसे जल्द से जल्द दूर किया जाए ताकि विस्थापित परिवारों को वहां बसाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो. बैठक में बीसीसीएल के निदेशक तकनीकी (डीटी),  विभिन्न एरिया के महाप्रबंधक, जेआरडीए के अधिकारी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही