Search

 
 
 

मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का सम्मेलन शुरू, राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ ने एसआईआर पर चर्चा की

सभी ने आज अपने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाताओं की संख्या, अंतिम एसआईआर की अर्हता तिथि सहित अंतिम पूर्ण एसआईआर के अनुसार मतदाता सूची पर विस्तृत जानकारियां दी. सम्मेलन कल भी चलेगा.
 

 New Delhi :   केंद्रीय चुनाव आयोग (ईसीआई) का दो दिवसीय मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) का सम्मेलन आज बुधवार को नयी दिल्ली स्थित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) में शुरू हुआ.

 

 

खबरों के अनुसार  सम्मेलन का आयोजन 10 सितंबर, 2025 को हुए एसआईआर तैयारी सम्मेलन के अनुवर्ती के रूप में किया जा रहा है. सम्मेलन में सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ शामिल हुए हैं.

 

सभी ने आज अपने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाताओं की संख्या, अंतिम एसआईआर की अर्हता तिथि सहित अंतिम पूर्ण एसआईआर के अनुसार मतदाता सूची पर विस्तृत जानकारियां दी. सम्मेलन कल भी चलेगा. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में चल रहे इस सम्मेलन में आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी भाग ले रहे हैं


 


 
 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही