Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निशिकांत दुबे और कांग्रेस में तकरार बढ़ी, लगाया आरोप,  राजीव गांधी स्वीडिश सैन्य कंपनी के एजेंट थे

New Delhi : भाजपा सांसद (गोड्डा, झारखंड) निशिकांत दुबे लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं. खास कर वे गांधी परिवार को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं. आज शुक्रवार को निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर एक दस्तावेज शेयर करते हुए दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी स्वीडिश सैन्य कंपनी के एजेंट थे.

 

इससे पहले कल गुरुवार को कांग्रेस ने निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. इसके बाद भाजपा सांसद ने राहुल गांधी को पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर निशाने पर लिया. 

 

 

 

 

निशिकांत ने आरोप लगाया कि 1970 में हथियारों की खरीद में राजीव गांधी भी शामिल थे. निशिकांत दुबे ने राजीव गांधी पर आरोप ऐसे समय लगाया है, जब कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने निशिकांत दुबे की पत्नी की संपत्ति को लेकर घेरा है.  

 

सुप्रिया श्रीनेत ने निशिकांत दुबे की पत्नी की संपत्ति में भारी इजाफा होने पर निशाना साधा है. कल गुरुवार को  सुप्रिया ने निशिकांत दुबे और उनके चुनावी हलफनामे के खिलाफ लोकपाल से की गयी शिकायत का हवाला दिया था.

 
 
शिकायत में कहा गया है कि निशिकांत दुबे की पत्नी की संपत्ति  2009 में महज 50 लाख रुपये थी.  2024 आते आते संपत्ति 32 करोड़ रुपये हो गयी. हालांकि भाजपा सांसद की संपत्ति में खास इजाफा नहीं हुआ सुप्रिया श्रीनेत ने याद दिलाया कि  लोकपाल ने भाजपा सांसद को अपना जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है.  सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल उठाया कि ये पैसा कहां से आया? 


 
निशिकांत दुबे द्वारा 2024 में दाखिल किये गये चुनावी हलफनामे में दर्ज है कि उनकी पत्नी के पास कुल 28.94 करोड़ की चल संपत्ति है. उनके पास 6.48 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी है.  सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि  निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम ने करीब 8.28 करोड़ रुपए का लोन लिया है.  

 

अनामिका गौतम ने 4 लोगों से लोन लिया. अभिषेक झा से 1.20 करोड़ रुपए, गुरिंदर सिक्की से 3.24 करोड़,  जसविंदर कौ से 1.34 करोड़ रुपए , योगेश कुमार से 2.50 करोड़ रुपए.  अजीब बात है कि इस लोन में कुछ भी गिरवी नहीं रखा गया.

 

चौंकाने वाली बात यह है कि निशिकांत दुबे की पत्नी को लोन देने वाले अभिषेक झा ने उन्हीं के सामने गोड्डा से चुनाव लड़ा था.  अभिषेक झा का कहना है कि उन्होंने निशिकांत दुबे की पत्नी को कोई लोन नहीं दिया है. 


 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही