Search

 
 
 

कांगो : मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन से 17 लोगों की मौत, कई घर जमींदोज, रेस्क्यू जारी

 
Kinshasa : उत्तर-पश्चिमी कांगो में मूसलाधार बारिश कहर बरपा रहा है. रविवार देर रात बारिश की वजह से हुए भूस्खलन (लैंडस्लाइड) से अब तक 17 लोगों की मौत हो गयी है. कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. राहत-बचाव टीम का रेक्स्यू ऑपरेशन जारी है. हालांकि खराब मौसम की वजह से मलबे में दबे लोगों को ढूंढ़ने में काफी परेशानी हो रही है. मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है. गवर्नर सीजर लिंबाया मबांगिसा ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जतायी है. साथ ही पूरे प्रांत में तीन दिन के शोक की घोषणा की है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-the-accused-of-firing-reached-ssp-office-with-the-plea-of-land-dispute-police-sent-him-to-jail/">रांची

: गोलीकांड का आरोपी जमीन की पैरवी लेकर पहुंचा SSP ऑफिस, पुलिस ने भेजा जेल)

कई लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हैं

नागरिक संस्था फोर्सेस वाइव्स’ के अध्यक्ष मैथ्यू मोल के अनुसार, भूस्खलन कांगो नदी के किनारे उत्तर-पश्चिमी मोंगाला प्रांत के लिसल शहर में हुआ है. यहां पहाड़ की तलहटी में बने घरों में रहने वाले लोग इसकी चपेट में आये हैं. मोल ने बताया कि मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से बहुत नुकसान हुआ है. भूस्खलन के कारण कई घर जमींदोज हो गये हैं.  कई लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हैं. इसे भी पढ़ें : खूंटी">https://lagatar.in/khunti-dead-body-of-assistant-police-personnel-found-lying-on-the-roadside/">खूंटी

: सड़क किनारे सहायक पुलिस कर्मी का शव पड़ा मिला, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही