Search

 
 
 

रांची : गोलीकांड का आरोपी जमीन की पैरवी लेकर पहुंचा SSP ऑफिस, पुलिस ने भेजा जेल

 
Ranchi :  गोलीबारी का आरोपी जमीन विवाद में पैरवी लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दरअसल 17 मार्च 2023 को नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बगान में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी हुई थी. इस गोलीकांड में नामजद आरोपी अशोक पासवान और रंजीत पाहन अपना नाम बदलकर जमीन की पैरवी लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे. शक होने पर एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस के सहयोग से नामकुम पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. (पढ़ें, संसद">https://lagatar.in/special-session-of-parliament-from-11-am-pm-modi-will-address-lok-sabha-on-the-first-day/">संसद

का विशेष सत्र 11 बजे से, पहले दिन लोकसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी)

कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस की गाड़ी हुई खराब

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को जैसे ही कोर्ट लेकर निकली, कुछ दूर में उनकी गाड़ी खराब हो गयी. जिसके बाद दोनों आरोपियों को 100 मीटर पैदल घुमाकर पुलिस ने दूसरे वाहन से कोर्ट भेजा. बता दें कि इस गोलीबारी कांड में पूर्व में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं घटना के बाद से अशोक पासवान और रंजीत पाहन फरार चल रहे थे. इसे भी पढ़ें : खूंटी">https://lagatar.in/khunti-dead-body-of-assistant-police-personnel-found-lying-on-the-roadside/">खूंटी

: सड़क किनारे सहायक पुलिस कर्मी का शव पड़ा मिला, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही