Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस का असम सीएम पर 12,000 बीघा जमीन कब्जाने का आरोप, हिमंता ने कहा, गांधी परिवार के गुलामों को कोर्ट में देखूंगा

आरोप लगाये जाने के कुछ ही घंटों बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वे 9 फरवरी को दोनों नेताओं पर मानहानि का केस करेंगे. कहा कि गांधी परिवार के इन गुलामों को कोर्ट में देखूंगा.
Advertisement
Advertisement

Guwahati  : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि वे कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, असम कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ मुकदमा करेंगे.  

 

 
दरअसल आज बुधवार को कांग्रेस के इन नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिमंता बिस्वा सरमा और उनके परिवार पर 12,000 बीघा जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाये हैं.


आरोप लगाये जाने के कुछ ही घंटों बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वे 9 फरवरी को दोनों नेताओं पर मानहानि का केस करेंगे. कहा कि गांधी परिवार के इन गुलामों को कोर्ट में देखूंगा.


बता दें कि गौरव गोगोई, एआईसीसी महासचिव जितेंद्र सिंह अलवर और नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  मुख्यमंत्री सरमा और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये. गौरव गोगोई ने कहा कि सीएम के परिवार ने पूरे असम में लगभग 12,000 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा जमाया हुआ है.  


इन आरोपों पर मुख्यमंत्री सरमा ने आगबबूला होते हुए कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह अलवर, भूपेश बघेल, गौरव गोगोई और देबब्रत सैकिया को खुली चुनौती दी.  कहा कि अब आरोप लगाकर भाग नहीं पाओगे.  


हिमंता ने कहा कि वे 9 फरवरी को जितेंद्र सिंह अलवर, भूपेश बघेल, गौरव गोगोई और देबब्रत सैकिया के खिलाफ स‍विल और क्रिमिनल मानहानि का केस करने जा रहे हैं.  कहा कि मेरे खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झूठे, दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक बात कही गयी हैं.


हिमंता बिस्वा सरमा ने चुनौती दी कि इन नेताओ में जरा भी साहस या सबूत है, तो वे अदालत के सामने अपने   आरोप को साबित करें. कहा कि वे गांधी परिवार के तथाकथित गुलामों के दुष्प्रचार या राजनीतिक नौटंकी से डरेंगे नहीं.  


 असम में अप्रैल-मई 2026 में विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं. इससे पूर्व सीएम ने गौरव गोगोई पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी  से जुड़े होने का आरोप लगाया था.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही