Search

 
 
 

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव, ममता के समर्थन में आयी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने आज इस संबंध में कहा कि विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर सामूहिक रूप से फैसला करेगा.  कहा कि ममता बनर्जी द्वारा उठाया गया यह  बहुत ही प्रासंगिक मुद्दा है. हम इस पर सकारात्मक रूप से विचार कर रहे हैं.
 

New Delhi : पश्चिम बंगाल में जारी SIR  विवाद बढ़ता ही जा रहा है. आज बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सीएम ममता बनर्जी खुद बहस करने पहुंच गयी. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल को निशाना बना रहा है. तनाव के कारण कई BLO की मौत हो चुकी है. पूछा कि असम में SIR  क्यों नहीं किया जा रहा है.


इससे पहले उन्होंने कल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग लाये जाने की मांग विपक्षी दलों से की थी. खबर है कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दल ममता की इस मांग के समर्थन में खड़े हो गये हैं. कांग्रेस का कहना है कि इस मसले पर पूरा विपक्ष मिलकर निर्णय लेगा. 


कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने आज इस संबंध में कहा कि विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर सामूहिक रूप से फैसला करेगा.  कहा कि ममता बनर्जी द्वारा उठाया गया यह  बहुत ही प्रासंगिक मुद्दा है. हम इस पर सकारात्मक रूप से विचार कर रहे हैं.


वेणुगोपाल ने कहा कि टीएमसी ने इस संबंध में कांग्रेस से संपर्क साधा है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी ममता बनर्जी के समर्थन में आ गये हैं.  उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा के काले कारनामों के खिलाफ लड़ रही हैं.  सभी दलों को आगे आना चाहिए. वोट खोना अधिकार खोने के बराबर है. आपकी नागरिकता पर सवाल उठाया जायेगा. हम ममता बनर्जी के साथ हैं.  


शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का कहना है कि चुनाव आयोग को पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए.  आरोप लगाया कि भाजपा-आयोग मिल कर  बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम काट कर उनके अधिकारों का हनन कर रही है. कहा कि ममता बनर्जी यह लड़ाई लड़ रही हैं क्योंकि पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में उन लोगों के वोट हटाए गए हैं जो पारंपरिक रूप से ममता को वोट देते हैं.    

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही