Search

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, पीएम मोदी का संबोधन टला, बोले राहुल गांधी, मैंने कहा था, संसद में नहीं आयेंगे, डरे हुए हैं

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने और पीएम मोदी का संबोधन टल जाने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जैसा उन्होंने पहले कहा था, प्रधानमंत्री मोदी संसद में नहीं आयेंगे क्योंकि वे सच्चाई का सामना करने से डरते हैं. राहुल गांधी के अलावा उनकी बहन वायनाड से कांग्रेस सासंद प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी डर गये हैं.
 
New Dehi : लोकसभा में आज बुधवार को लगातार तीसरे दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो पायी. दिन भर हंगामा होता रहा.

स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही पहले 12 बजे, फिर दो बजे, फिर पांच बजे तक के लिए स्थगित की. प्रधानमंत्री मोदी को आज शाम पांच बजे से लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना था, लेकिन हंगामे के कारण पीएम का संबोधन टल गया.

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने और पीएम मोदी का संबोधन टल जाने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जैसा उन्होंने पहले कहा था, प्रधानमंत्री मोदी संसद में नहीं आयेंगे क्योंकि वे सच्चाई का सामना करने से डरते हैं. राहुल गांधी के अलावा उनकी बहन वायनाड से कांग्रेस सासंद प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी डर गये हैं. 

बता दें कि लोकसभा की कार्यवाही शाम 5 बजे शुरू होते ही विपक्षी सांसद पोस्टर लेकर आसन के निकट पहुंच गये. हंगामा शुरू हो गया. कांग्रेस, टीएमसी और समाजवादी पार्टी के कुछ सदस्य भाजपा सांसदों के पास पहुंच कर नारेबाजी करने लगे.  हंगामा बढ़ता  देख संध्या राय ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही