Search

 
 
 

राज्यसभा चुनाव के बाद बयानबाजी पर कांग्रेस की नसीहत, गठबंधन की एकता बनाए रखने की अपील

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव के परिणाम को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सहयोगी दलों से संयम बरतने और गठबंधन की एकता को प्राथमिकता देने की अपील की है.
 

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव के परिणाम को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सहयोगी दलों से संयम बरतने और गठबंधन की एकता को प्राथमिकता देने की अपील की है.

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की मजबूती, आपसी विश्वास और एकता कांग्रेस के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गठबंधन धर्म का पूरी निष्ठा के साथ पालन किया और राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के दोनों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से प्रयास किया.

 

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आने से कई सवाल खड़े होना स्वाभाविक है, लेकिन बिना किसी ठोस तथ्य और प्रमाण के किसी सहयोगी दल या नेता पर आरोप लगाना उचित नहीं है. यह गठबंधन की भावना के भी अनुरूप नहीं है.

 

सतीश पौल मुंजनी ने हाल के दिनों में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू को लेकर दिए जा रहे राजनीतिक बयानों पर भी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि के. राजू ने हमेशा झारखंड में इंडिया गठबंधन को मजबूत करने, सहयोगी दलों के बीच समन्वय स्थापित करने और भाजपा के खिलाफ साझा संघर्ष को आगे बढ़ाने का काम किया है. ऐसे में उन्हें राजनीतिक विवादों के केंद्र में लाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

 

उन्होंने कहा कि यदि किसी दल को मतदान प्रक्रिया, क्रॉस वोटिंग या चुनाव परिणाम को लेकर कोई संदेह है तो उसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए. जांच पूरी होने से पहले किसी व्यक्ति या दल को दोषी ठहराना न्यायसंगत नहीं माना जा सकता.

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी भाकपा माले, राजद, झामुमो और अन्य सहयोगी दलों के संघर्षों और योगदान का सम्मान करती है. वर्तमान समय में जरूरत एक-दूसरे पर आरोप लगाने की नहीं, बल्कि विपक्षी एकता को मजबूत करने की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही