Search

 
 
 

कांग्रेस का आरोप, NEET मुद्दे पर चुप है झारखंड बीजेपी, छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक डॉ. एम. तौसीफ ने NEET पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार और झारखंड बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड बीजेपी के नेता और सांसद इस मुद्दे पर चुप हैं, जबकि राज्य के छात्र भी NEET परीक्षा में शामिल होते हैं.
 
राजनीति की खबरें

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक डॉ. एम. तौसीफ ने NEET पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार और झारखंड बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड बीजेपी के नेता और सांसद इस मुद्दे पर चुप हैं, जबकि राज्य के छात्र भी NEET परीक्षा में शामिल होते हैं.


डॉ. तौसीफ ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आए छात्र दिल्ली में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस के जरिए उन पर कार्रवाई करवाई. उनका आरोप है कि पुलिस ने छात्रों के साथ मारपीट की, जिससे कई छात्र घायल हुए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस कार्रवाई का विरोध करती है.

Uploaded Image

कांग्रेस मीडिया संयोजक


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को सरकार से सवाल पूछने और अपनी मांग रखने का अधिकार है. पहले की सरकारें प्रदर्शन करने वालों से बात करती थीं और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करती थीं. लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार छात्रों की बात सुनने को तैयार नहीं है.


डॉ. तौसीफ ने आरोप लगाया कि छात्रों के प्रदर्शन स्थल पर लगे टेंट भी तोड़ दिए गए. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है और सरकार लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है.


उन्होंने यह भी कहा कि जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी है, तब से कई भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं. इससे करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद सरकार इस गंभीर मुद्दे पर संवेदनशील नहीं है.


डॉ. तौसीफ ने कहा कि संसद में भी विपक्ष ने NEET पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे पर चर्चा की मांग की, लेकिन सरकार ने जवाब नहीं दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों, युवाओं, किसानों और महंगाई जैसे मुद्दों पर भी विफल रही है. कांग्रेस ने मांग की कि छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनका जल्द समाधान किया जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही