Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LPG को लेकर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस व राज्य सरकार: संजय सेठ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है, लेकिन कांग्रेस और झारखंड सरकार के कुछ मंत्री अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है, लेकिन कांग्रेस और झारखंड सरकार के कुछ मंत्री अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं. 

 

शनिवार को अरगोड़ा चौक स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हर पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी में आपूर्ति सामान्य है, लेकिन अफवाहों के कारण लोगों में पैनिक की स्थिति बन रही है.

 

उन्होंने बताया कि पहले रोजाना लगभग 55 लाख गैस सिलेंडर की बुकिंग होती थी, जो अब बढ़कर 75 लाख से अधिक हो गई है. यह बढ़ोतरी लोगों के डर के कारण हो रही है. उन्होंने कहा कि पाइपलाइन गैस (PNG) की आपूर्ति भी पूरी तरह सामान्य है और रांची में 25 हजार से अधिक परिवार इसका लाभ ले रहे हैं. जरूरतमंद लोग 1800-1231211 नंबर पर कॉल कर कनेक्शन ले सकते हैं.

 

संजय सेठ ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि व्यवस्था की संवेदनहीनता के कारण गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है. वहीं एयर एंबुलेंस हादसे के बाद भी Redbird Airways Private Limited को छह महीने का विस्तार देना कई सवाल खड़े करता है. उन्होंने कहा कि जनता अफवाहों से बचें और जरूरत पड़ने पर प्रशासन को सूचना दे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही