Giridih : गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को पपरवाटांड़ स्थित पुलिस कांफ्रेंस हॉल में मासिक अपराध गोष्ठी हुई. बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर, थाना व ओपी प्रभारी शामिल थे. एसपी ने पुलिस अधिकारियों को आगामी त्योंहारों ईद, सरहुल व रामनवमी पर विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया. ताकि त्योहार शांति व सौहार्द के साथ संपन्न हो सकें.
उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वारंट-कुर्की के मामले समय पर निबटाने तथा कोर्ट से जुड़े मामलों व जन शिकायतों का निबटारा प्राथमिकता के आधार पर करने के सख्त निर्देश दिए. बैठक में त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment