Search

 
 
 

गिरिडीह : स्टेशन में चोरी की कोशिश, गार्ड पर जानलेवा हमला, पैर की हड्डी टूटी

नगर थाना क्षेत्र स्थित गिरिडीह रेलवे स्टेशन परिसर में देर रात चोरी की नीयत से आए अज्ञात बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद घायल गार्ड को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
 
  • मोबाइल-चाबी छीनकर फरार

Giridih : नगर थाना क्षेत्र स्थित गिरिडीह रेलवे स्टेशन परिसर में देर रात चोरी की नीयत से आए अज्ञात बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद घायल गार्ड को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

 

घायल की पहचान महरु साव (48) के रूप में हुई है. वह हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के बेला गांव के रहने वाले हैं और पिछले करीब सात वर्षों से गिरिडीह रेलवे स्टेशन में पीडब्ल्यूआई इंजीनियरिंग विभाग में गार्ड के रूप में कार्यरत हैं.

 

पूछताछ करने पर बदमाशों ने गार्ड पर किया हमला

बताया जाता है कि महरु साव शुक्रवार देर रात ड्यूटी पर थे. इसी दौरान करीब 2:30 बजे कुछ अज्ञात लोग चोरी की नीयत से स्टेशन परिसर में पहुंचे. जब गार्ड ने उनसे पूछताछ करने की कोशिश की तो बदमाशों ने अचानक उन पर हमला कर दिया.

 

इस हमले में गार्ड के पैर की हड्डी टूट गई. इतना ही नहीं बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन और स्टोर रूम की चाबी भी छीन ली और मौके से फरार हो गए. घायल गार्ड ने किसी तरह शोर मचाकर आसपास मौजूद अन्य गार्डों को बुलाया.

 

इसके बाद लोगों की मदद से उसे गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आसनसोल रेलवे अस्पताल रेफर कर दिया. 

 

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही